BPSC 71st Prelims Result : जारी होने वाला है बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स रिजल्ट,  2 महीने पहले हुआ था एग्जाम

Tuesday, Nov 18, 2025-04:43 PM (IST)

BPSC 71st Prelims Result: बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। BPSC 71st Prelims Exam का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। आयोग द्वारा फाइनल Answer Key Released कर दी गई है, लेकिन रिजल्ट अब भी जारी होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग कभी भी BPSC Prelims Result 2025 जारी कर सकता है।

BPSC 71st Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे अपना परिणाम

बीपीएससी का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार अपने Roll Number Check कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Result Section पर क्लिक करें।
  • यहां उपलब्ध “BPSC 71st Result 2025 PDF Download” लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसका एक Print Copy जरूर निकाल लें।
  • BPSC Vacancy 2025: इतने पदों पर किया जाएगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न पोस्ट्स का विवरण इस प्रकार है:

  • वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
  • वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी – 79 पद
  • श्रम अधीक्षक – 10 पद
  • अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक – 3 पद
  • प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502 पद
  • प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 22 पद
  • प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी – 13 पद
  • राजस्व पदाधिकारी – 45 पद
  • प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक – 14 पद

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे Official Website Update चेक करते रहें ताकि रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड कर सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static