आशिक को Girlfriend से अकेले मिलना पड़ा भारीः Miss Call से शुरू हुई बात, तीसरे दिन बोला I Love You और फिर...
Monday, Jun 27, 2022-01:16 PM (IST)
नालंदाः बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर 3 दिन फोन पर बात करने के बाद गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी को आई लव यू कहा। इसके बाद उसे डेट पर मिलने के लिए बुलाया। इसी बीच लड़की ने कार सवार बदमाशों से लड़के का अपहरण करवा दिया। इतना ही नहीं जब घटना की भनक पुलिस को लगी तो प्रेमिका लड़के का बाइक लेकर फरार हो गई। वहीं अब पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र का है, जहां पर मिस काल के जरिए नूरसराय थाना के बाराखुर्द गांव का रहने वाला मोनू नाम का युवक और युवती की बातचीत शुरू हुई। 3 दिन के बाद ही लड़की ने लड़के को पसंद कर लिया और आई लव यू बोल दिया। इसके बाद साजिश के तहत लड़की ने फोन वाले प्रेमी को अकेले में मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने मिलकर रेस्टोरेंट में लंच किया और फिर प्रेमिका ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया।
वहीं लंच करने के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमाने ले गया। प्रेमिका ने कहा कि उसे बाइक चलानी आती है। मोनू ने लड़की को बाइक चलाने के लिए दे दी। जैसे ही दोनों किला मैदान पहुंचे, वैसे ही कार सवार 4 बदमाश आए और मोनू को पकड़कर कार में बैठा लिया। उसकी आंख पर काली पट्टी बांध दी। इसके बाद लड़के के मोबाइल से उसके दिल्ली में रह रहे बड़े भाई और एक दोस्त को फोन करके 10 लाख की फिरौती मांगी।
बता दें कि लड़के के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही बदमाशों को पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है तो वह लड़के को उतारकर भाग गए। लड़की भी प्रेमी का बाइक लेकर फरार हो चुकी है। पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Warning: अगले कुछ दिन भारी, 70KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, इन 15 राज्यों में अलर्ट जारी

