वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे 50,000 रूपए, नहीं देने पर कर दिया बड़ा कांड

Friday, Feb 06, 2026-01:42 PM (IST)

बिहार डेस्क: सोशल मीडिया  के जरिए दोस्ती कर युवतियों को ब्लैकमेल करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है, जहां एक युवक ने रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए 18 वर्षीय युवती को न केवल अपने प्रेमजाल में फंसाया, बल्कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। युवती ने पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी। 

रिश्तेदारी से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला 

पीड़िता के अनुसार, उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। साल 2025 में युवती का संपर्क अपनी मौसी के देवर, हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। बीच में पिता ने बात करते पकड़ लिया था तो फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी दोनों में बातचीत बंद नहीं हुई। आरोपी ने युवती के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिसका पासवर्ड उसने अपने पास भी रखा। 

ब्लैकमेलिंग और पैसे की वसूली 

घटनाक्रम ने तब मोड़ लिया जब वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके कपड़े उतरवाए और चुपके से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद हम्जा शेख का असली चेहरा सामने आया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से ₹50,000 की मांग की। डर के मारे युवती ने कई किश्तों में (ऑनलाइन और नकद) उसे पैसे दिए, लेकिन आरोपी की मांग बढ़ती गई। 

इंस्टाग्राम पर अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो 

जब पीड़िता ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को युवती के ही इंस्टाग्राम हैंडल का उपयोग कर उसकी निजी वीडियो सार्वजनिक कर दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

पुलिसिया कार्रवाई और धाराएं 

बालोद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) एवं 296 के तहत में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static