कटिहार में नाव हादसा: 10 लोग में से 5 लापता, 2 महिलाओं का मिला शव...3 की बची जान
10/15/2022 7:04:05 PM

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस हादसे में 10 लोग डूब गए हैं, जिसमें 2 महिलाओं का शव बरामद किया गया है, 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया है। वहीं, अब तक 5 लोग लापता हैं। घटना की सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
नाव बेकाबू होकर पलटी
मामला जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सभी लोग मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई, जिसके बाद 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है। वहीं, अब तक 5 लोग लापता हैं। लापता में से 1 बच्चा और 3 महिलाएं बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगा है।
लापता लोगों में बच्चे भी हैं शामिल
बताया जा रहा है कि गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी का शव नदी से बाहर निकाला है। वहीं, लापता लोगों में 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार लापता हैं। घटना की सूचना पाकर विधायक विजय सिंह, बरारी थाना अध्यक्ष, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां नदी में गोताखोरों द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पिस्टल के साथ युवक का फोटो हो रहा वायरल, पुलिस बोली- कर रहे जांच....अवैध हथियार हुआ तो होगी कार्रवाई

Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Hardoi: चौंकाने वाला खुलासा, प्यार और शादी में बाधक बनने के चलते मृतक की पौत्री के प्रेमी ने घर में घुसकर की थी हत्या

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List