Vijay Kumar Sinha: जज पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे उप मुख्यमंत्री, राजभवन तक पहुंचा मामला; पढ़े पूरी खबर

Thursday, Dec 25, 2025-03:13 PM (IST)

Vijay Kumar Sinha: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक बयान के चलते मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक जज पर टिप्पणी की थी। वहीं इस बयान को लेकर बिहार न्यायिक सेवा संघ में बहुत आक्रोश है।  बिहार न्यायिक सेवा संघ (Bihar Judicial Service Association) ने न्यायाधीश के खिलाफ “अत्यंत आपत्तिजनक और विचलित करने वाली टिप्पणी” के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से माफी की मांग की है।

मामला राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचा 

अब इस बयान के खिलाफ BJSA (बिहार न्यायिक सेवा संघ) राजभवन पहुंच गया है। बिहार न्यायिक सेवा संघ ने मामले को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास पहुंच गया है। BJSA ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से एक न्यायाधीश के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखकर इस संबंधी शिकायत की गई है। 

न्यायिक सेवा संघ ने 23 दिसंबर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि “इस प्रकार की टिप्पणियां, विशेषकर कार्यपालिका के सदस्यों की ओर से, न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप कर सकती हैं और न्यायाधीशों को निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से हतोत्साहित कर सकती हैं।” पत्र में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री को अपने बयानों के परिणामों पर आत्ममंथन करना चाहिए और अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। संघ ने कहा, “संवैधानिक संस्थाओं के बीच पारस्परिक सम्मान बनाए रखना लोकतांत्रिक शासन और विधि के शासन की रक्षा के लिए अनिवार्य है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static