''पटक कर मुंह तोड़ देता''...ठाकुरों पर मनोज झा के बयान पर भड़के BJP विधायक

Thursday, Sep 28, 2023-03:55 PM (IST)

पटना: मनोज झा के ठाकुरो वाले टिपण्णी के बाद भाजपा विधायक नीरज बबलू ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के मुंह तोड़ देता। दरअसल मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में ठाकुरों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ओम प्रकास वाल्मिकि की कविता को सुनते हुए ठाकुरों का जिक्र किया और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी। मनोज झा के इस बयान पर घमासान मच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static