'श्री कृष्ण मेरे सपने में आए और बोले शिक्षा मंत्री पागल हो गए...', चंद्रशेखर के बयान पर BJP MLA का पलटवार
Tuesday, Sep 19, 2023-06:37 PM (IST)

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण रात को मेरे सपने में आए और बोले कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पागल हो गए हैं। तुम उसके पड़ोसी हो, जल्द उसको भर्ती करवाकर इलाज करवाओ।
'चंद्रशेखर का विवाद से पुराना रिश्ता'
दरअसल, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर इनदिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके सपने में आए और कहा कि लोग उन्हें बेच रहे है। इसपर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने पलटवार करते हुए कहा कि चंद्रशेखर का विवाद से पुराना रिश्ता है। हमे लगता है, जब तक वो कोई विवादित बयान नहीं देते है, तब तक उनका खाना नहीं पचता हैं।
'....चंद्रशेखर तुम्हारा पड़ोसी है, पागल हो गया है'
बीजेपी विधायक ने कहा कि शिक्षा मंत्री सपने में भगवान राम के आने की बात करते है तो रात में हमें भी कृष्ण भगवान सपने में आए और बोले चंद्रशेखर तुम्हारा पड़ोसी है, पागल हो गया है, काहे नहीं इलाज करवाता है, उसका जाकर कांके में इलाज कराओ या फिर उसके पार्टी राजद ,जदयू एवं गठबंधन के लोगों से बोलो उससे भी नहीं होता है तो चंदा लेकर इसका इलाज करवाओ। इसे कांके में भर्ती कराओ तब जाकर यह ठीक होगा। यही हमको भी सपना आया।