BJP ने ‘बिहार डीएनए'' टिप्पणी के लिए रेवंत रेड्डी की आलोचना की, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Friday, Dec 08, 2023-10:54 AM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता एवं तेलंगाना के नवनियुक्त मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बिहार के बारे में टिप्पणी पर कड़ी निंदा करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस क्षणिक लाभ के लिए भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक एकता को तोड़ने पर आमादा है। 

"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर खामोश क्यों हैं?"
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रेड्डी के विवादास्पद बयान और बिहार का अपमान करने पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर खामोश क्यों हैं? कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से अपने को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए आखिर कहां तक गिरेगी? उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा इसकी कड़ी भर्त्सना करती है। कांग्रेस पार्टी अपने क्षणिक लाभ के लिए भारत के सांस्कृतिक, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक एकता पर प्रहार न करे, जिसे बनाने के लिए हमारे संतों-सन्यासियों और मूर्धन्य विद्वानों ने अपने अहम योगदान दिए हैं।'' 

"भारत को विभाजित करने की अजीब योजनाएं चलाई रही कांग्रेस"
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार द्वारा भारत को विभाजित करने की अजीब योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत आजकल उत्तर और दक्षिण भारत को लेकर विभाजनकारी योजना भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले रेड्डी ने कहा, ‘‘हमारा डीएनए बिहार उत्तर प्रदेश से अच्छा है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसी राव के डीएनए में बिहार का अंश है, क्योंकि उनके पूर्वज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति के हैं, वे लोग बिहार से आए थे।'' प्रसाद ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से सवाल किया कि रेड्डी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में गांधी परिवार के तीनों लोग गए थे, लेकिन रेड्डी से उनके बयान को वापस लेने के लिए किसी ने क्यों नहीं कहा? इस विभाजनकारी बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या सोच है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भारतीय आजादी के इतिहास सहित भारतीय सांस्कृति एवं अध्यात्मिक इतिहास को समझते हैं? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static