JDU नेता महेश्वर हजारी ने की बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग, कहा- इससे और विकसित होगा राज्य

2/22/2022 5:02:31 PM

समस्तीपुरः बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि विशेष दर्जा मिलने से यह प्रदेश और विकसित होगा।


हजारी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया गया है। इसलिए केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गरीब राज्य होते हुए भी बिहार अपने संसाधनों से प्रगति के पथ पर है।

महेश्वर हजारी ने केंद्र से जातीय जनगणना की भी मांग दुहराते हुए कहा कि देश में जब पशु-पक्षी का गणना हो सकता है तो लोगों का जनगणना क्यों नहीं हो सकती है। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सह खानपुर के प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी समेत अन्य नेता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static