Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में 48 घंटे का अलर्ट! घने कोहरे ने बढ़ाई टेंशन

Thursday, Jan 15, 2026-08:01 AM (IST)

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड और कोहरे का असर फिलहाल बरकरार है। सुबह और शाम की कनकनी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में निकल रही धूप से थोड़ी राहत जरूर महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के कुछ जिलों में Dense Fog Alert जारी किया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

इन 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।इन सभी जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय Visibility Low रहने की आशंका है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिन में राहत, सुबह-शाम बढ़ी मुश्किल

राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह और शाम के वक्त ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, Bright Sunshine निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि इससे पहले यह 20 डिग्री से नीचे बना हुआ था।

Patna Weather Today

राजधानी पटना में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज पटना में न्यूनतम तापमान: लगभग 10°C अधिकतम तापमान: लगभग 22°C सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने की संभावना है।

 कैसा रहेगा आगे का मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में सुबह के समय Moderate to Dense Fog देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कमजोर रहेगा।

 कोहरा अभी पूरी तरह नहीं जाएगा

भले ही दिन की धूप राहत दे रही हो, लेकिन कोहरे से पूरी तरह छुटकारा मिलने में अभी समय लग सकता है। अगले 3–4 दिनों तक कई जिलों में सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में दृश्यता 400 मीटर तक दर्ज की गई है, जो हालात की गंभीरता को दिखाता है।

18 जनवरी के बाद बदल सकता है मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 जनवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है। इसके असर से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो 20 जनवरी के बाद ठंड एक बार फिर तेज हो सकती है। यानी फिलहाल जो धूप राहत दे रही है, वह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static