Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का यूटर्न, तेज सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आपके शहर हाल

Saturday, Feb 08, 2025-08:45 AM (IST)

Bihar Weather Report Today:बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। जिससे ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बिहार (Bihar Ka Mausam) समेत उत्तर भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। 

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम (Bihar Weather) का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार को पश्चिमी हिमालयी को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण तराई वाले इलाकों में घने कोहरे व पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। Muzaffarpur, Gaya, Patna, Vaishali, Madhubani, Sheohar, Kishanganj, Darbhanga, Araria, Hajipur, Rajgir समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम | Bihar me aaj ka Mausam

आज यानी 08 फरवरी को उत्तर बिहार (Bihar me aaj ka Mausam) के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दिखाई दे रहा है। हालांकि फिलहाल कोई खास चेतावनी जारी नहीं है। धूप निकलते ही इसका असर खत्म हो जायेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। शाम होते ही ठिठुरन का असर बढ़ जायेगा। सुबह और शाम ठंडक  (Cold Wave Alert) ज्यादा महसूस होगी। आज मध्यम से तेज़ गति की पछुआ हवा चलने की स्थिति जारी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8–12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कल से बढ़ेगा तापमान | Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी से तापमान के बढ़ने का (Weather Forecast), पूर्वानुमान है। इसके बाद अधिकतम तापमान के 26 से 28 डिग्री पर जाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर बिहार में ( Kal Ka Mausam) 9 फरवरी तक कोहरे का पूर्वानुमान है। इसके बाद कोहरे का कोई पूर्वानुमान नहीं है। वहीं दक्षिण बिहार में अगले 6 दिन तक आसमान के साफ रहने की उम्मीद है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static