Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव? आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Monday, Feb 03, 2025-08:41 AM (IST)

Bihar में अब मौसम करवट ले रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। फिलहाल दिन और रात के Temperature में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में फरवरी महीने में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 15डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। 

6 फरवरी को एक्टिव होगा ताजा Western Disturbance

पूर्वानुमान के मुताबिक 6 फरवरी को एक ताजा Western Disturbance एक्टिव होगा, जिसकी वजह से राज्य में बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 3 फरवरी को दिन का Maximum Temperature 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि रात का Minimum Temperature 10 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

इन जिलों में जारी हुआ Alert

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्र में सामान्य से मध्यम स्तर का Dense Fog छाने का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक *East Champaran, Sitamarhi, Sheohar, Madhubani, Supaul, Araria, Kishanganj, Madhepura and Purnia* में कोहरा छा सकता है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान पिछले चार सालों के मुकाबले 1-2 डिग्री अधिक रहा है। यही कारण है कि इस बार शीतलहर और Extreme Cold कम देखने को मिले। फरवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आठ February को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर पड़ सकता है। रविवार को राज्य के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखा गया। अधिकतर जगहों पर तेज धूप निकली। आसमान साफ रहा। रविवार को दक्षिण बिहार में Maximum Temperature सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक और दक्षिणी बिहार में एक से तीन डिग्री तक अधिक रहा। राज्य में बक्सर में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static