Bihar Weather Update: बिहार में लगातार बढ़ रही ठंड,3 तारीख को बारिश का अलर्ट

Saturday, Feb 01, 2025-11:59 AM (IST)

पटना: बिहार में बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में घरे कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया समेत 12 जिले शामिल हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में अभी भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो रही है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले तीन दिनों में देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम दिखेगा, लेकिन 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में साफ दिखेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 फरवरी से 3 फरवरी तक देखने को मिलेगा।

हालांकि, 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नहीं रहेगा, लेकिन 3 फरवरी का पश्चिमी विक्षोभ अधिक शक्तिशाली होगा। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर बिहार में भी दिखेगा, खासकर उत्तरी जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static