Bihar Weather Forecast Today:बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Monday, Jun 23, 2025-11:48 AM (IST)

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में इस बार Monsoon 2025 ने तेजी से दस्तक दी है और अब यह पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जून को राज्य के कई हिस्सों में Heavy Rainfall Alert in Bihar जारी किया है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज बारिश के साथ Thunderstorm, Lightning और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, दक्षिण हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें

22 जून को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के ज़िलों में Widespread Rain दर्ज की गई। दूसरी ओर, दक्षिण और मध्य बिहार में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कई स्थानों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

हरियाणा-दिल्ली की ओर बढ़ा मानसूनी सिस्टम, 48 घंटे में और आगे बढ़ने के संकेत

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बना Low Pressure Area अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे अगले 48 घंटों में मानसून दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक भी पहुंच सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32°C से 38°C और न्यूनतम 24°C से 28°C के बीच बने रहने की उम्मीद है, और इसमें आने वाले तीन दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी

IMD Patna ने बिहार के कई जिलों के लिए Yellow Alert Issued किया है। विशेष रूप से West Champaran, East Champaran, Kishanganj और Araria में Very Heavy Rainfall Alert जारी किया गया है। इसके अलावा Sitamarhi, Sheohar, Madhubani और Supaul जिलों में Heavy Rainfall की संभावना जताई गई है।

वहीं Gopalganj, Siwan, Katihar, और Purnia समेत उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया गया है और लोगों को बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों का मौसम

24 जून को गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक दर्ज की जा सकती है। 25 जून को बक्सर, कैमूर और पश्चिम चंपारण में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 26 जून को दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static