Bihar Rajya Sabha Election: इस दिग्गज क्रिकेटर को राज्यसभा भेजने की तैयारी में BJP, सियासी अटकलें तेज

Saturday, Dec 27, 2025-12:16 PM (IST)

Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अगले साल राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश करती दिख रही है। 

कौन-कौन सी सीटें होंगी खाली? 

बिहार में जिन पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें शामिल हैं: 

  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – 2 सीट 
  • जनता दल यूनाइटेड (JDU) – 2 सीट 
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) – 1 सीट 

उपेंद्र कुशवाहा की सीट बनी NDA के लिए सिरदर्द 

उपेंद्र कुशवाहा की सीट पर अब बड़ा पेंच फंस गया है। यह लगभग तय है कि उपेंद्र कुशवाहा दोबारा राज्यसभा नहीं जाएंगे। इस एक सीट को लेकर NDA में LJP (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM), राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीच खींचतान जारी है। जीतन राम मांझी के विरोध के बाद संकेत मिल रहे हैं कि BJP यह पांचवीं सीट भी अपने खाते में ले सकती है। वहीं, जेडीयू की ओर से हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर का दोबारा राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

BJP के संभावित उम्मीदवार 

सूत्रों के मुताबिक, BJP राज्यसभा के लिए बड़े और चर्चित चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से जिन नामों की चर्चा है, उनमें शामिल हैं:

  • नितिन नबीन (BJP कार्यकारी अध्यक्ष)
  • भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग 

वीरेंद्र सहवाग के नाम पर चर्चा क्यों? 

दरअसल, हाल ही में वीरेंद्र सहवाग पटना पहुंचे, जहां उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्हें सरकारी आवास पर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि BJP सहवाग को बिहार से राज्यसभा भेज सकती है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर सहवाग के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने बिहार में खेल और क्रिकेट की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी युवाओं को प्रेरित करने के लिए सहवाग का उदाहरण दे चुकी हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static