बिहार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद

Monday, Mar 24, 2025-08:56 AM (IST)

पूर्वी चंपारण: बिहार में नशे के विरुद्ध पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण जिले की नकरदेई थाना की पुलिस ने सात किलो 500 ग्राम स्मैक बरामद किया है।       

बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत1.5 करोड़
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते बताया कि बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.5 करोड़ है। प्रभात ने बताया कि मादक पदार्थ की यह खेप लाने में 10 लोग लिप्त हैं, जिसमें से चार लोगों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्य कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static