Bihar News: 2 पक्षों में जबरदस्त झड़प, महिला को गले में मारी गोली; मचा हड़कंप

Monday, Nov 10, 2025-10:27 AM (IST)

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। वहीं इस घटना में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिकसौरा थाना इलाके के कमरथू गांव की है। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय सिरदुल देवी के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पिंटू यादव कुछ लोगों के साथ चंद्रिका प्रसाद के घर गया तथा वहां जाकर गाली गलौज और पत्थरबाजी करने लगा। देखते ही देखते विवाद नें उग्र रुप धारण कर लिया। फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गयाहै। सिरदुल देवी के गर्दन में गोली लगी है। वहीं चंद्रिका प्रसाद के सिर पर पत्थर लगा।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static