प्रेमी ने शादी का झांसा देकर धोखे से बुलाया... फिर 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म; रुह कंपा देगी दरिंदगी की खौफनाक कहानी

Thursday, Jan 29, 2026-09:33 AM (IST)

Bihar Crime News : बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मधेपुरा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता रविवार शाम एक धार्मिक स्थल के पास बेहोशी की हालत में पाई गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने लड़की को ज़मीन पर अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटर में रेफर कर दिया। पीड़िता करीब दो दिनों तक बेहोश रही।

बुधवार को होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर उसे बहकाया और फोन कर  बुलाया। जब वह उसके पास पहुंची तो वहां उसके चार साथी पहले से ही मौजूद थे। फिर उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पीड़िता को अपने प्रेम के जाल में फंसाया था। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static