बिहार में घने कोहरे और ठंड का सितम बरकरार, 5.5 डिग्री पहुंचा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट... जानें मौसम का ताजा अपडेट

Monday, Jan 05, 2026-03:18 PM (IST)

Bihar Weather Alert: बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का असर और तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए 6 और 7 जनवरी को घने कुहासे का अलर्ट जारी किया है।

गया राज्य का सबसे ठंडा जिला, तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गया, नवादा, रोहतास औरंगाबाद और कैमूर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिस कारण इन जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम रह सकती है। मौसम केंद्र पटना की रिपोर्टे के अनुसार गया राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की  सलाह

घने कोहरे के कारण द्दश्यता कम रहने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट के उपयोग की सलाह दी है। किसानों को बढ़ती ठंड और नमी को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने को कहा गया है। आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अतिरिक्त सतकर्ता बरतने की आवश्यकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static