Bihar Crime: खौफनाक वारदात से थर्राया बिहार, पत्नी का गला काट खुद फंदे से लटका पति; मचा हड़कंप
Friday, Nov 07, 2025-04:09 PM (IST)
Bihar Crime News: बिहार के आरा से एक बेहद ही सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां पत्नी का गला काट खुद फांसी लगा अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज शुक्रवार सुबह चांदी थाना इलाके के फरहंगपुर गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार और उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला जबकि पत्नी का शव खून से लथपथ नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी में कोई विवाद हो गया होगा। जिसके चलते पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी फिर पंखे से लटक कर अपनी भी जान दे दी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई।

