Bihar Election 2025 : "नीतीश कुमार ही NDA का मुख्यमंत्री चेहरा", उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- कुछ गलतियों के कारण....
Tuesday, Oct 21, 2025-11:51 AM (IST)
Bihar Election 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के प्रमुख नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने NDA के मुख्यमंत्री चेहरे (NDA CM Face) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में NDA का मुख्यमंत्री चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही होंगे।
"नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA"
कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और NDA की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही NDA की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी ही अगुवाई में बिहार की जनता के बीच चुनाव अभियान चलेगा। उन्होंने यह भी माना कि लोकसभा चुनाव में हुई कुछ गलतियों के कारण खासकर कड़ाकाट समेत आसपास के इलाकों में परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। लेकिन इस बार NDA ने बेहतर रणनीति बनाकर विधानसभा चुनाव में जोरदार वापसी की तैयारी की है।
लोकसभा चुनाव के अनुभव से सीख लेकर बनाई नई रणनीति
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए कहा कि इन गलतियों से सबक लेकर इस बार चुनाव लड़ने की रणनीति और भी मजबूत बनाई गई है। कुशवाहा ने दावा किया कि NDA आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार शपथ लेगी।

