शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 20 नवंबर तक सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी
Monday, Nov 17, 2025-05:24 PM (IST)
Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी बीच सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते यह फैसला लिया है। अधिकारियों को 24×7 तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। उधर, गांधी मैदान को 20 नवंबर तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है। मैदान में बड़े स्तर पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी हैं।
शपथ ग्रहण में शामिल होंगे शीर्ष नेता
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, और गठबंधन के शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक बड़े शक्ति-प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राजधानी की सड़कों से लेकर वीआईपी मार्गों तक सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Govt Formation: बिहार में 22 नवंबर से पहले नई सरकार की तैयारी तेज, शपथ ग्रहण का काउंटडाउन शुरू

