बिहार में BSP को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत 12 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा; लगाया ये आरोप
Monday, Jan 05, 2026-07:27 PM (IST)
Bihar Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बिहार में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बक्सर में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम सहित 12 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं बिहार के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम पर संगठन को कमजोर करने के आरोप लगाया है।
तानाशाही रवैये का आरोप
जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि बिहार में विरोधी राजनीतिक दलों से साठगांठ कर बसपा को कमजोर किया जा रहा है। साथ ही पार्टी में अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उन्हें मनमाने ढंग से निष्कासित किया जा रहा है।
इन नेताओं ने दिया इस्तीफा
- जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम
- जिला प्रभारी कमलेश कुमार राव
- मुकेश पासवान
- शिव बहादुर पटेल
- वीरेंद्र कुमार डोम
- बड़क राम
- पप्पू पटेल
- अयोध्या राम
- अनिल कुमार गौतम
- विजेंद्र सिंह
- देवमुनि राम
- अनिल कुशवाहा
पहले भी हो चुके हैं बड़े इस्तीफे
बता दें कि इससे पहले बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उनके करीबी माने जाने वाले बक्सर के स्थानीय नेता और विधानसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवार रहे अभिमन्यु कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। गौरतलब है कि अनिल कुमार लोकसभा चुनाव में बक्सर सीट से बसपा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

