पश्चिम बंगाल से लाई जा रही 264 लीटर शराब बरामद, BJP नेता समेत 2 लोग गिरफ्तार

Tuesday, Apr 14, 2026-09:52 AM (IST)

किशनगंज: बिहार में किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोचाधामन थाना प्रभारी रंजय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक वाहन के जरिए अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 264 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। 

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी और छोटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रोहित चौधरी शहर के रुईधासा का निवासी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static