फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" के रिलीज होने से पहले बिहार में करणी सेना ने रखी ये मांगें

Monday, May 30, 2022-01:40 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर बनी फिल्म 3 जून को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उसके पहले बिहार में करणी सेना ने एक मांग रख दी है। पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर करणी सेना की मांग पर फिल्म का नाम बदल कर सम्राट पृथ्वीराज कर दिया गया था लेकिन राष्ट्रीय करनी सेना के बिहार इकाई ने रिलीज होने से पहले करणी सेना के द्वारा फिल्म देखने की मांग कर दी है।

इस मौके पर राष्ट्रीय करनी सेना के सदस्यों ने पटना में बैठक कर फिल्म को लेकर चर्चा की। इस बैठक में करणी सेना के सभी सदस्यों ने फिल्मकारों और इतिहासकारों को महान विभूतियों के जीवनी के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और इतिहास में उनके द्वारा किए गए सही कार्य को दिखाने की अपील भी की। करणी सेना ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को रिलीज होने से पहले थियेटर में करनी सेना के सदस्यों को दिखाने और किसी तरह के आपत्तिजनक शब्द और उनके जीवनी के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की।

करणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा करणी सेना हर जाति धर्म के लोगों के साथ न्याय कर आने के लिए खड़ी रहेगी। वहीं अपने महान विभूतियों को जीवनी से छेड़छाड़ करने वाले इतिहासकारों और फिल्मकारों के विरोध में हमेशा सड़क पर उतरने का काम करेगी। मनीष ने महापुरुषों के जीवनी पर बनी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की भी मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static