Bakrid Mehndi Designs: बकरीद 2025 पर ट्राई करें यूनिक चांद और मस्जिद मेहंदी डिजाइंस, हर कोई पूछेगा – कहां से लगाई!

Wednesday, Jun 04, 2025-06:32 PM (IST)

Bakrid Mehndi Designs: बकरीद 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बिहार समेत देशभर की महिलाएं हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए खास मेहंदी डिजाइनों की तलाश में जुट गई हैं। इस बार सोशल मीडिया पर चांद मेहंदी डिजाइनों (Moon Mehndi Designs) की खास डिमांड देखी जा रही है। महिलाएं बकरीद के पाक मौके पर चांद, मस्जिद और सितारों से सजी मेहंदी लगाकर खुद को अलग अंदाज में पेश करना चाह रही हैं।

PunjabKesari

अगर आप भी इंस्टाग्राम पर शानदार चांद मेहंदी डिज़ाइन नहीं ढूंढ पा रही हैं, तो ये ट्रेंडी और यूनिक डिजाइंस आपके काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं, बकरीद के लिए कौन-कौन से टॉप चांद और मस्जिद मेहंदी डिज़ाइंस ट्रेंड कर रहे हैं।

 1. बेल स्टाइल चांद मेहंदी – सिंपल और एलिगेंट चॉइस

PunjabKesari

अगर आप कम समय में बेहतरीन डिज़ाइन चाहती हैं, तो ये बेल स्टाइल मेहंदी (Bel Style Mehndi Designs)परफेक्ट है। अंगूठे के नीचे आधा चांद बनाएं और दोनों सिरों से पतली-पतली फूलों की बेलें बनाते हुए उन्हें उंगलियों तक बढ़ाएं। यह डिज़ाइन आपको क्लासी और फेस्टिव लुक देगा।

2. टैटू लुक वाली चांद मेहंदी – मॉडर्न महिलाओं की पहली पसंद

PunjabKesari

जो महिलाएं बहुत ज्यादा भरा हुआ मेहंदी लुक नहीं चाहतीं, उनके लिए टैटू स्टाइल (Tattoo Chand Design) चांद मेहंदी बेस्ट है। इस डिज़ाइन में चांद की आकृति बनाकर उसके चारों तरफ हल्की रेखाएं, डॉट्स या सजावट की लाइनें बना लें। रचने के बाद यह बिल्कुल टैटू जैसा दिखता है।

3. बॉर्डर वाली चांद मेहंदी 

PunjabKesari

बॉर्डर मेहंदी (Henna For Small Hands) में हथेली या हाथ की बाहरी सीमा पर मेहंदी की सुंदर लकीरें बनाएं और उनके बीच में चांद की आकृति जोड़ें। ये डिज़ाइन खासतौर पर छोटे हाथों को बड़ा दिखाने के लिए परफेक्ट है।

4. ब्रेसलेट स्टाइल चांद-सितारा मेहंदी 

PunjabKesari
इस डिज़ाइन में कलाई पर चांद और सितारों की आकृति में ब्रेसलेट (Bracelet Mehndi Designs) बनाएं और हथेली के बीच में मस्जिद, कुरान की आयत या कमल का फूल जोड़ें। इससे हाथ लंबे दिखेंगे और डिजाइन में इस्लामिक टच भी आएगा।

5. मस्जिद और चांद मेहंदी

PunjabKesari

हथेली के बीच मंडला आर्ट स्टाइल (Simple Chand Design )में आधा चांद बनाएं और उसके अंदर एक खूबसूरत मस्जिद की आकृति बनाएं। इसके चारों ओर सितारे, बेलें या डॉट्स जोड़कर मेहंदी को और भी खूबसूरत बनाएं। यह डिज़ाइन बकरीद के लिए सबसे खास माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static