घर में घुसे चोर की खूबसूरत महिला को देख खराब हुई नीयत, पैसे छोड़ किया दुष्कर्म का प्रयास और फिर...

Monday, Nov 15, 2021-01:35 PM (IST)

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर घर में घुसे चोर की खूबसूरत महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। उसने पैसे छोड़कर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं शोर मचाने पर गश्त कर रही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना जिले के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र का है, जहां पर टोला मोहल्ले में रात के अंधेरे में चोरी करने की नीयत से चोर घर में घुस गया। पैसे चुराने के दौरान चोर की नजर खूबसूरत महिला पर पड़ गई। घर में अकेली महिला को देख वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच चोर के द्वारा जबरदस्ती करने पर महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

वहीं महिला की आवाजें सुनकर चोर भागने लगा लेकिन गश्त कर रही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी की पहचान सौरव के रूप में हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static