गांधी मैदान में एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी का स्वागत, DM और SSP ने कहा- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता

Tuesday, Oct 15, 2024-01:43 PM (IST)

पटना: राजधानी पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी, 2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा के क्रम में गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ट्रॉफी का स्वागत किया गया। 

PunjabKesari

इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। 

PunjabKesari


बता दें कि ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच 4 राज्यों-हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड-के साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। वहीं एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी (महिला) 11 नवंबर से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में आयोजित होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static