Arabic Mehndi Desgins: वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 Mehndi Designs, आपके लुक को बनाएंगे मॉडर्न और ट्रेंडी

Thursday, Dec 04, 2025-11:36 AM (IST)

Arabic Mehndi Desgins: सर्दियों के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है, ऐसे में कपड़ों से लेकर मेहंदी तक हर चीज परफेक्ट होना जरूरी है। शादी के सभी फंक्शन्स में से मेहंदी (Mehndi Function) का फंक्शन सबसे खास माना जाता है। अपनी लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए ट्रेंडी अरबी मेहंदी डिज़ाइन (Arabic Mehndi Desgins) आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप वेडिंग सीज़न में परफेक्ट मेहंदी आइडियाज़ ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना देंगे। 

1. क्लासिक अरबी बेल (Arabian Vine Mehndi Design) 

यह सबसे लोकप्रिय डिजाइन है जिसमें पत्तियां, बेल और छोटे-छोटे फूलों का इस्तेमाल होता है। यह लंबी बेल हथेली से उंगलियों तक जाती है। देखने में साफ़-सुथरी और एलीगेंट लगती है। 

PunjabKesari


2. रोज़ अरबी मेहंदी (Rose Arabic Mehndi Design) 

इस डिजाइन में बड़े-बड़े रोज़ फ्लॉवर और शेडिंग का इस्तेमाल होता है। हाथों को फुलर लुक देता है। दुल्हनें भी इसे पसंद करती हैं। फोटोशूट के लिए बहुत खूबसूरत दिखता है। 

PunjabKesari


3. ग्लिटर अरबी मेहंदी (Glitter Arabic Mehndi Design) 

मेहंदी के ऊपर ग्लिटर या रंगीन स्टोन लगाए जाते हैं। पार्टी, एंगेजमेंट या फेस्टिव में खूब चलता है। अरबी पैटर्न पर ग्लिटर का कॉन्ट्रास्ट बेहतरीन लगता है। यह मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देता है। 

PunjabKesari


4. मिनिमलिस्ट अरबी फिंगर मेहंदी (Minimal Arabic Finger Mehndi Design) 

सिर्फ उंगलियों पर पतले-पतले पैटर्न बनते हैं। साफ-सुथरा और मॉडर्न डिजाइन। कम समय में तैयार हो जाता है। कॉलेज गर्ल्स और सादगी पसंद करने वालों की पहली पसंद। 

PunjabKesari


5. गल्फ अरबी मेहंदी (Gulf Style Arabic Henna Design) 

गल्फ कंट्रीज़ में फेमस यह डिजाइन बोल्ड स्ट्रोक्स और शेडिंग के लिए जाना जाता है।  हाथ भारी दिखता है पर डिजाइन बहुत सुंदर लगता है। यह आजकल बहुत ट्रेंड में है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static