राजकुमार आर पांडेय की फिल्म 'अग्निसाक्षी' में दिखेंगी अक्षरा सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ बनाएंगी जोड़ी

Tuesday, Oct 18, 2022-06:27 PM (IST)

पटनाः भोजपुरी पर्दे की सबसे स्टनिंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वह अब तक कई हिट फिल्में बना चुकी हैं। वहीं अब वह इंडस्ट्री के मशहूर लेखक, निर्माता व निर्देशक राजकुमार आर पांडेय की अपकमिंग फिल्म 'अग्निसाक्षी' में नजर आएंगी। अक्षरा सिंह ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दी है।

PunjabKesari

इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म में अक्षरा के साथ प्रदीप पांडेय चिंटू लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बेहद दमदार है, इसका दावा निर्देशक राजकुमार आर पांडेय कर चुके हैं। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से राजकुमार आर पांडेय और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं साथ में लिखा कि - 'एक नई कहानी, जोश, ऊर्जा के साथ राजकुमार आर पांडेय के निर्देशन में एक बेहतरीन फिल्म 'अग्निसाक्षी' की संरचना में प्रदीप पांडेय चिंटू आपके आशीर्वाद को आपेक्षित।'

PunjabKesari

अक्षरा ने कहा कि राजकुमार आर पांडेय की फिल्मों को लोग काफी पसंद करते है। मुझे उनके साथ काम करना बेहद पसंद हैं।

PunjabKesari

अक्षरा सिंह ने कहा कि फिल्म 'अग्निसाक्षी' एक कमर्शियल फिल्म है, लेकिन इसमें परिवार और समाज का एक दायरा भी नजर आएगा।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैं अभी शूटिंग पर ध्यान दे रही हूं। मैं चाहती हुं कि मेरे फैंस और भोजपुर समाज से मेरी फिल्म 'अग्निसाक्षी' को काफी आशीर्वाद मिले। लोग सिनेमाघरों में मुझे प्यार दें, बस यही ख्वाहिश है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static