Bihar Politics: आलाकमान से मुलाकात कर पटना लौटे अखिलेश सिंह, बोले- सीट शेयरिंग पर कोई कंफ्यूजन नहीं

Sunday, Mar 10, 2024-12:51 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): आला कमान से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  (Akhilesh Prasad Singh) पटना पहुंचे। सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि क्यों चिंता करना है। सब हो जाएगा, कोई कंफ्यूजन नहीं है।

वहीं, विधायक प्रतिमा दास की नाराजगी पर अखिलेश सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले सारे विधायक एक साथ रहे, पता नहीं क्या हो गया अचानक। एमएलसी सीट न मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को कहा कि आप ही दिलवा दीजिए सीट। बता दें कि कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास (Pratima Das) ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की ज़रूरत है। ना तो वो समय पर फोन उठाते हैं और न ही किसी से मिलते हैं।

बता दें कि बिहार में 17 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी को एक भी एमएलसी सीट नहीं मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है। प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो बार राज्यसभा भेजे जा चुके हैं। कई बार वह विधायक रह चुके हैं। उन्हें अब मौक़ा नहीं मिलना चाहिए था। अब जो वर्कर हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए था। जो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं हमारी पार्टी से, उन कांग्रेस के वर्कर को मौका देना चाहिए था। अखिलेश प्रसाद सिंह को बदलने की बेहद ज़रूरी है। वह आलाकमान को अंधेरे में रख रहे है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static