VIDEO: महज भिंडी तोड़ने के विवाद में महिला की ले ली जान, गोतिया पाटीदारों पर लगा है आरोप

Friday, May 29, 2026-03:35 PM (IST)

Rohtas News: रोहतास में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में भिंडी तोड़ने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गोतिया पटीदार के आठ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक महिला की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता देवी खेत में भिंडी तोड़ने गई थी। इसी दौरान गोतिया पटीदार के लोगों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.....


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static