Patna में बेली रोड पर सुबह- सुबह बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई.... उड़े परखच्चे; मची अफरी-तफरी
Wednesday, Oct 01, 2025-01:01 PM (IST)

Patna News: बिहार के पटना में आज यानी बुधवार अहले सुबह एक भयानक हादसा घटित हुआ, जिसने मौके पर तहलका मचा दिया। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सीधे दीवार से टकरा गई। वहीं इस घटना में कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार अहले सुबह शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित बेली रोड मुख्य मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधा दीवार के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई।