सीवानः गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Wednesday, Aug 03, 2022-02:07 PM (IST)

सीवानः बिहार के सीवान जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं इस हादसे में 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है, जहां पर मंगलवार की रात्रि सभी लोग सोए हुए थे। इसी बीच औरतों को गैस रिसाव महसूस हुआ। गैस सिलेंडर चेक करने के मकसद से परिवार की एक महिला ने जैसे ही किचन का दरवाजा खोला, वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। परिवार के सभी लोग इस आग की चपेट में आ गए, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और महिला सहित 7 लोग झुलस गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि घटना में पीड़ितों की पहचान 45 वर्षीय साधना देवी, 5 वर्षीय हर्ष यादव, 6 वर्षीय आरसी यादव, 16 वर्षीय शालू कुमारी, 40 वर्षीय राजन देवी, 55 वर्षीय हरेराम यादव इत्यादि के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static