युद्ध के बीच इस राज्य में रसोई गैस की भारी किल्लत! बाजार में 'ब्लैक' सिलेंडर का बोलबाला; 2000 रुपए तक पहुंची कीमतें
Tuesday, Mar 10, 2026-02:38 PM (IST)
LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध की तपिश अब बिहार के रसोई घरों तक पहुंच गई है। एक ओर जहां वैश्विक तनाव के कारण ईंधन की सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं बिहार के कैमूर जिले से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे डराने वाली हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के तमाम दावों के बावजूद कैमूर में गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है, जहां आम आदमी को एक सिलेंडर के लिए 2000 रुपये तक की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
एजेंसियों पर सन्नाटा
मंगलवार सुबह कैमूर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से वे लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। एक पीड़ित उपभोक्ता ने बताया, "हम रविवार से आ रहे हैं। एजेंसी का मालिक फोन नहीं उठा रहा और दफ्तर पर ताला लटका है। लेकिन अगर आप ब्लैक मार्केट में जाएं, तो वही सिलेंडर 1800 से 2000 रुपये में धड़ल्ले से मिल रहा है।"
Kaimur, Bihar: Severe gas shortage in Mura has led to long queues since morning, with many returning empty-handed for three days. Cylinders are being sold at ₹2,000 in the market, leaving households, including hungry children, without cooking fuel
— IANS (@ians_india) March 10, 2026
A consumer says, "We came here… pic.twitter.com/K1Pttxnpz5
कई परिवारों में पिछले दो दिनों से खाना नहीं बना है। लोगों का कहना है कि जिनके पास पक्के मकान हैं, उनके पास लकड़ी या गोइठा (उपला) जलाने का विकल्प भी नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
यह भी पढ़ें- 'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर
चक्का जाम की तैयारी
गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी से नाराज लोगों ने अब उग्र आंदोलन का मन बना लिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए गए, तो वे खाली सिलेंडर लेकर जीटी रोड (National Highway) जाम करेंगे। ग्रामीणों ने एजीएम (AGM) से भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

