Patna Murder: राजधानी पटना में 40 वर्षीय महिला की हत्या, पति के होटल के पास मिला शव, फैली सनसनी
Monday, Jan 12, 2026-01:05 PM (IST)
Patna Murder: राजधानी पटना से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या (Patna Murder) कर दी गई। महिला का शव उसके पति के होटल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
होटल से 500 मीटर की दूरी पर मिला महिला का शव
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर की है। मृतक महिला की पहचान जहानाबाद निवासी 40 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माला देवी रविवार को जहानाबाद स्थित अपने मायके से ससुराल बभनपुरा पहुंची थीं। वहीं देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का पति सुबोध शर्मा बभनपुरा में ही होटल का कारोबार करता है। इसी होटल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद हो सकती है। जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने एक विशेष टीम का गठन किया है।

