कोरोना की चपेट में आए कृषि विभाग के 23 कर्मचारी, संक्रमितों ने घर पर वेतन पहुंचाने की रखी मांग

4/23/2021 11:05:20 AM

 

गयाः बिहार में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ गया है कि गया का पूरा कृषि विभाग इसकी चपेट में आ चुका है। विभाग के 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं संक्रमित कर्मचारी अब घर पर ही सैलरी भेजने की मांग कर रहे हैं।

कृषि विभाग के कुछ कर्मचारी अस्पताल में ऑक्सीजन पर हैं, जबकि कई अन्य कर्मचारी होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों के परिजन भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। दफतर में केवल सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। जो कर्मचारी स्वस्थ हैं, वह अपने घर से ही काम रहे हैं। बड़ी संख्या में पॉजिटिव होने वाले कृषि विभाग के कर्मचारी मार्च महीने का वेतन घर पर पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।

बता दें कि संयुक्त निदेशक रतन कुमार भगत कोरोना पॉजिटिव हैं और पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती हैं। वह फिलहाल ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। वहीं, शेरघाटी के कृषि समन्वय अधिकारी अनुज कुमार भी ऑक्सीजन पर हैं। टिकारी की कृषि समन्वय साइमा सनोवर रांची के अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त 23 पॉजिटिव कर्मचारियों में से अधिकत्तर होम आइसोलेशन में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static