बक्सर में 56 बोतल शराब के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजी गईं जेल
12/13/2021 1:58:09 PM

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र से शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस ने शराब के खिलाफ शहर के विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। जहां दो जगहों से शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। महिला तस्कर छोटकी सारिमपुर की रहने वाली प्रतिभा देवी और सुमेश्वर स्थान की रहने वाली फूला देवी बताई जाती है।
इस बीच नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली की छोटकी सारिमपुर की रहने वाली महिला प्रतिभा देवी शराब का कारोबार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर छापामारी की। जहां पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से 40 बोतल शराब बरामद हुआ।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई