जिस महिला की हत्या के आरोप में 2 लोग काट रहे थे सजा, वह निकली जिंदा, ऐसे हुआ खुलासा

Sunday, Dec 27, 2020-05:31 PM (IST)

 

सारणः बिहार में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जिस महिला की हत्या के आरोप में 2 लोग सजा काट रहे थे, वह जिंदा निकली। वह अपने बेटे को लेकर मुंबई चली गई थी।

साल 2019 के मई महीने में डेरनी थाने के ककरहट गांव से एक महिला अपने बेटे के साथ गायब हो गई थी। घटना के 2 दिन बाद पुलिस को डाबरा नदी के किनारे एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान न होने पर चौकीदार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद अगले दिन जब खबर छपी तो शव की पहचान गायब महिला के पिता ने अपनी बेटी स्वीटी देवी के रूप में की। पहचान होने के बाद विजय सिंह ने स्वीटी के 5 ससुराल वाले को नामजद आरोपी बनाया था, जिसमें पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं काफी जांच के बाद पुलिस को जब शक हुआ तब तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुजफ्फरपुर से महिला को उसके बच्चे सहित पकड़कर व्यवहार न्यायालय को सौंप दिया गया। बाद में स्वीटी ने मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव के मनबोध कुमार से 2008 में हुई थी। शादी के बाद मनबोध की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी। 15 मई 2019 को स्वीटी अपने 7 वर्षीय छोटे बेटे को लेकर ससुराल से निकल गई और मुंबई चली गई थी। बता दें कि महिला की हत्या के आरोप में सजा काट रहे 2 लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static