बक्सर में 70 किलो गांजा के साथ 2 लोग गिरफ्तार, साढ़े छह लाख रुपए बरामद

Monday, Apr 24, 2023-05:04 PM (IST)

बक्सर: बिहार में बक्सर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा तथा साढ़े छह लाख रुपए के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी संजय प्रजापति के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

संजय की निशानदेही पर रोहतास जिले के दिनारा में छापेमारी की गई, जहां से 68 किलोग्राम गांजा और साढ़े छह लाख रुपए के साथ शिवजी यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static