बिहार के थानेदार के पास से मिली 2 करोड़ 32 लाख की संपत्ति, EOU ने 4 ठिकानों पर की थी छापेमारी

10/31/2021 5:13:52 PM

 

पटनाः बिहार के जक्कनपुर के रहने वाले पुलिस अधिकारी कमलेश प्रसाद शर्मा के चारों आवास पर इओयू ने शनिवार को छापा मारा था। अब खबर सामने आई है कि थानेदार ने करोड़ो में संपत्ति जमा करके रखी हुई थी। छापेमारी में पता चला है कि थानेदार की सभी चल और अचल संपत्ति मिलाकर 2 करोड़ 32 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, EOU को छापेमारी के क्रम में 11 बैंक खातों के अलावा एक लॉकर भी मिला है जिसे फ्रीज कर दिया गया है। थानेदार और उसकी पत्नी के खातों में 92 लाख रुपए कैश बरामद हुए। इसी क्रम में यह भी पता चला कि शर्मा ने अपनी पत्नी के नाम से 2 फ्लैट भी खरीद रखे थे, जिसको खरीदने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए थे।

बता दें कि कमलेश प्रसाद शर्मा जक्कनपुर थाना के पुलिस अधिकारी है। वह पहले पटना के बख्तियारपुर में थानेदार थे, कुछ दिन पहले ही उनकी जक्कनपुर में पोस्टिंग हुई थी। शर्मा पर आरोप है कि बख्तियारपुर में अवैध तरीके से संपत्ति कमाई है, वहां पर उन्होंने एक प्लॉट भी खरीद रखा है। उनके ऊपर जमीन की दलाली करने का भी आरोप है।

आर्थिक अपराध शाखा शनिवार को थानेदार के सभी ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने पटना में जक्कनपुर थाना श्रेया अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 104 पर भी छापेमारी की। इसी के साथ टीम ने सारण के पुश्तैनी घर पर एक साथ छापेमारी की। बता दें कि शुक्रवार को कमलेश के खिलाफ FIR दर्ज हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static