बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024: गया पहुंची चीन और जापान की महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Friday, Nov 08, 2024-02:37 PM (IST)

पटनाः बिहार में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। यह हॉकी टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर, 2024 तक होगा। वहीं, बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 खेलने के लिए चीन और जापान की महिला हॉकी टीम गुरुवार को गया एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। बिहार सरकार ने 6 देशों की टीम जो एशियन महिला हॉकी में भाग ले रही है, उन सभी को गया और बोधगया में ठहराने की व्यवस्था की है। सभी देशों की परंपरा और संस्कृति के मुताबिक खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। भोजन में उनके देश के व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल में भी खिलाड़ियों के अपने देश की झलक दिखेगी।
खिलाड़ियों की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल
महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डा और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए निर्धारित होटल, रिसोर्ट में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के प्ले ग्राउंड तक लाने और जाने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टीम के आने जाने के लिए अलग लग्जरी बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें दो महिला पुलिस अधिकारी, एक अनुवादक भी रहेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Aam Mahotsav: बिहार में आम महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
