Baniapur Assembly Seat: क्या केदारनाथ सिंह बनियापुर में जेडीयू की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव?।। Bihar Election 2025

Thursday, Jun 12, 2025-06:17 PM (IST)

Baniapur Assembly Seat: बनियापुर विधानसभा सीट महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है...1951 में ही बनियापुर सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ मिश्रा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957,1962 और 1967 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेसी कैंडिडेट उमा पांडे ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1969 में बनियापुर सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामानंद मिश्रा ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1972 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उमा पांडे ने बनियापुर सीट से जीत हासिल कर ली थी। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट रामाकांत पांडे ने इस सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था।

PunjabKesari

वहीं 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट पर लगातार दो बार कांग्रेसी कैंडिडेट उमा पांडे मे जीत हासिल की थी, लेकिन 1990 में रामबहादुर राय ने जनता पार्टी की टिकट पर यहां से जीत का परचम लहरा दिया था। 1995 में रामबहादुर राय ने जनता दल के कैंडिडेट के तौर पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2000 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर बनियापुर सीट से जीत हासिल किया था। 2005 में भी मनोरंजन सिंह ने जेडीयू की टिकट पर बनियापुर में विरोधियों को शिकस्त दे दी थी। वहीं 2010, 2015 और 2020 में आरजेडी कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने बनियापुर में जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

Baniapur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने जीत का परचम लहराया था।केदारनाथ सिंह को 65 हजार एक सौ 94 वोट मिला था तो वीएसआईपी उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ओझा 37 हजार चार सौ पांच वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। केदारनाथ सिंह ने वीरेंद्र कुमार ओझा को 27 हजार सात सौ 89 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार तारकेश्वर सिंह 33 हजार 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Baniapur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह को 69 हजार आठ सौ 51 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट तारकेश्वर सिंह को 53 हजार नौ सौ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने तारकेश्वर सिंह को 15 हजार नौ सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार झा, 13 हजार पांच सौ 45 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।


PunjabKesari
 

Baniapur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। केदारनाथ सिंह को 45 हजार दो सौ 59 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार ओझा ने 41 हजार छह सौ 84 वोट हासिल किया था। इस तरह से केदारनाथ सिंह ने वीरेंद्र कुमार ओझा को 3 हजार पांच सौ 75 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सच्चिदानंद राय, 7 हजार छह सौ 76 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Baniapur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बनियापुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट मनोरंजन सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोरंजन सिंह को 32 हजार चार सौ 40 वोट मिला था तो कांग्रेस कैंडिडेट उमा पांडे ने चुनाव में 29 हजार सात सौ 87 वोट हासिल किया था।इस तरह से मनोरंजन सिंह ने उमा पांडे को 2 हजार छह सौ 53 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रामबहादुर राय, 4 हजार नौ सौ 43 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

बनियापुर विधानसभा सीट पर राजपूत और यादव वोटरों का बोलबाला है। वहीं, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटर भी यहां निर्णायक भूमिका में हैं। केदारनाथ सिंह का इस सीट पर सिक्का चलता है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ सिंह आरजेडी को झटका देते हुए जेडीयू की टिकट पर बनियापुर से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो बनियापुर सीट आरजेडी के हाथ से फिसल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static