Katoria Assembly Seat:  क्या हेमंत सोरेन की पार्टी JMM के खाते में जाएगी कटोरिया सीट?।। Bihar Election 2025

Wednesday, Sep 17, 2025-03:50 PM (IST)

Katoria Assembly Seat: कटोरिया विधानसभा सीट बांका जिले में आती है। कटोरिया सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है......यह सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार पीरो मांझी ने जीत हासिल की थी। 1957 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर राघवेंद्र नारायण सिंह ने कटोरिया से ही जीत हासिल की थी। 1962 और 1967 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट से स्वतंत्र पार्टी से कंपा मुर्मू ने आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। वहीं 1972 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट जयप्रकाश सिंह ने कटोरिया सीट पर जीत का परचम लहराया था तो 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के कैंडिडेट गुणेश्वर प्रसाद सिंह ने कटोरिया सीट पर जीत हासिल की थी। 

PunjabKesari

1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सुरेश प्रसाद यादव ने जीत का परचम लहराया था। 1995 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट गिरधारी यादव ने कटोरिया सीट पर बाजी पलट दी थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में गिरधारी यादव ने आरजेडी की टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में कटोरिया सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजकिशोर प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट से पहली बार बीजेपी के उम्मीदवार सोनेलाल हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी तो 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की कैंडिडेट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने जीत का परचम लहरा दिया था, लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट निक्की हेम्ब्रम ने बाजी पलट दी थी।

Katoria Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में कटोरिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार निक्की हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। निक्की हेम्ब्रम को 74 हजार सात सौ 85 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम 68 हजार तीन सौ 64 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से निक्की हेम्ब्रम ने स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को छह हजार चार सौ 21 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट अंजला हांसदा पांच हजार छह सौ छह वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Katoria Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट पर आरजेडी कैंडिडेट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को 54 हजार सात सौ 60 वोट मिले थे तो बीजेपी कैंडिडेट निक्की हेम्ब्रम ने 44 हजार चार सौ 23 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह आरजेडी कैंडिडेट स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने बीजेपी कैंडिडेट निक्की हेम्ब्रम को 10 हजार तीन सौ 37 वोट के अंतर से हराया था। वहीं जेएमएम कैंडिडेट अंजला हांसदा, 17 हजार चार सौ 81 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Katoria Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सोनेलाल हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। सोनेलाल हेंब्रम को 32 हजार तीन सौ 32 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट सुकलाल बेसरा को 23 हजार पांच सौ 69 वोट मिले थे। इस लिहाज से सोनेलाल हेम्ब्रम ने सुकलाल बेसरा को 8 हजार 7 सौ 63 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र लाल हेम्ब्रम 10 हजार आठ सौ 23 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Katoria Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजकिशोर प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। राजकिशोर यादव ने बीजेपी कैंडिडेट मनोज यादव को हराया था। राजकिशोर प्रसाद यादव को 38 हजार सात सौ 24 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट मनोज यादव को 38 हजार छह सौ 44 वोट मिला था। इस तरह से पप्पू यादव ने मनोज यादव को महज 80 वोट वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं लोजपा कैंडिडेट सत्य नारायण यादव ने 10 हजार 24 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

कटोरिया सीट पर आदिवासी वोटर्स की संख्या भी ठीक ठाक है। इसके अलावा इस सीट पर भूमिहार, ब्राह्मण, कोइरी और रविदास की संख्या भी काफी अधिक है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स की भी तादाद ठीक ठाक है। कटोरिया सीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम भी दावा ठोकेगी। ऐसे में बीजेपी के लिए इस बार कटोरिया सीट निकालना आसान नहीं होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static