Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, 54 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

5/7/2024 6:15:32 PM

पटनाः बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान शांतिपूर्ण खत्म हो गया है। तीसरे चरण की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मुख्य रूप से इन पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं झंझारपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला की आसार है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चली। इन पांच सीटों 60% मतदान हुआ हैं। वहीं इसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) तीन सीटों पर किस्मत आजमा रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।  

बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 60.00 प्रतिशत मतदान 
bihar% phase 3 1080 6.jpg


बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.01 प्रतिशत मतदान 
bihar% phase 3 1080 5.jpg

बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 46.69 प्रतिशत मतदान 

bihar% phase 3 1080 4.jpg


बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान 
bihar% phase 3 1080 3.jpg



बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान 
bihar% phase 3 1080 2.jpg




बिहार के तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक 10.03 प्रतिशत मतदान
bihar% phase 3 1080 1.jpg

LIVE UPDATES:- 

  • 5 बजे तक कुल 56.01% वोटिंग
  • खगड़िया में पशुपति पारस ने भतीजे प्रिंस राज के साथ डाला वोट
  • 3 बजे तक कुल 46.69% वोटिंग
  • 1 बजे तक कुल 36.69% वोटिंग
  • खगड़िया के बूथ- 182,183 में वोट बहिष्कार को लेकर दो पक्षों में मारपीट, EVM भी तोड़ा
  • 11 बजे तक 24.41% वोटिंग
  • चिराग पासवान ने अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही के बूथ संख्या- 8 पर किया मतदान
  • 9 बजे तक कुल 10.03 प्रतिशत वोटिंग
  • सुपौलः 163 बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी की मौत
  • झंझारपुर में मां के साथ मतदान के लिए पहुंचे संजय झा

भाजपा ने अररिया में और लोजपा-आर ने खगड़िया में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें सुपौल, अररिया और मधेपुरा शामिल हैं जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ-साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वीआईपी झंझारपुर में और माकपा खगड़िया में अपनी किस्मत आजमा रही है। वर्तमान में झंझारपुर, सुपौल और माधेपुरा सीट पर जदयू का कब्जा है। झंझारपुर का प्रतिनिधित्व निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल, सुपौल का दिलेश्वर कामत और मधेपुरा का प्रतिनिधित्व दिनेश चंद्र यादव कर रहे हैं। 
 

  • PunjabKesari

    भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में अररिया लोकसभा सीट जीती थी और अपने निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह को दोहराया है। खगड़िया लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में तत्कालीन लोजपा उम्मीदवार महबूब अली कैसर ने जीत दर्ज की थी लेकिन कैसर बाद में राजद में शामिल हो गए और इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया। महागठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत खगड़िया माकपा के खाते में गई है। इस बार इस सीट से माकपा ने संजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा है वहीं, लोजपा-आर प्रत्याशी राजेश वर्मा यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। 

                        सीटें 
 

                   उम्मीदवार
 
                     झंझारपुर
  •             सुमन कुमार महासेठ (VIP)
  •             राम प्रीत मंडल (JDU)
                    सुपौल
  •            चन्द्रहास चौपाल (RJD)
  •           दिलेश्वर कामत (JDU)
                  अररिया
  •             शाहनवाज आलम (RJD)
  •            प्रदीप कुमार सिंह (BJP)
                 मधेपुरा
  •             कुमार चन्द्र दीप (RJD)
  •            दिनेश चंद्र यादव (JDU)
             
                खगड़िया
 
  •             संजय कुमार (CPI M)
  •             राजेश वर्मा (LJPR)


बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में कुल 98 लाख 60 हजार 357 वोटर डालेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। 9060357 मतदाताओं में 51 लाख 29473 पुरुष और 4730602 महिला मतदाता हैं। सभी पांच लोकसभा सीटों पर 322 ट्रांसजेंडर हैं। निर्वाचन विभाग की तरफ से कल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static