Lok Sabha Elections 2024: बिहार में चौथे चरण की पांच सीटों पर 95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग

5/10/2024 11:59:25 AM

पटना: बिहार में चौथे चरण की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु), बेगूसराय और मुंगेर में 55 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करने के लिए 13 मई को होने वाले मतदान में कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मई को 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला और 193 थर्ड जेंडर समेत कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे।

इनमें दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 936591 पुरुष, 844731 महिला और 34 थर्ड जेंडर समेत कुल 17 लाख 81 हजार 356 मतदाता तथा उजियारपुर में 919919 पुरुष, 825469 महिला और 20 थर्ड जेंडर समेत कुल 17 लाख 45 हजार 408 मतदाता शामिल हैं। इसी तरह समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में 955215 पुरुष, 863287 महिला और 28 थर्ड जेंडर समेत कुल 18 लाख 18 हजार 530 मतदाता, बेगूसराय में 1155036 पुरुष, 1040994 महिला और 59 थर्ड जेंडर समेत कुल 21 लाख 96 हजार 89 मतदाता तथा मुंगेर में 1082895 पुरुष, 959332 महिला और 52 थर्ड जेंडर समेत कुल 20 लाख 42 हजार 279 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

एक लाख 51 हजार से अधिक नए वोटर्स
इस चरण के चुनाव में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) वोटरों की संख्या 92 हजार 313, पचासी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 83 हजार 92, एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 2814, सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 848 और ओवरसीज वोटर की संख्या एक हैं। इस चरण में एक लाख 51 हजार 482 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 21 लाख 42 हजार 246 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static