Bihar BJP Candidates List: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, तारापुर से चुनाव लड़ेंगे सम्राट चौधरी

Tuesday, Oct 14, 2025-02:47 PM (IST)

Bihar BJP Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव दानापुर से, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया से, मंत्री मंगल पांडेय सीवान से, प्रेम कुमार गया शहर से, नितिन नवीन बांकीपुर से, दरभंगा से संजय सरावगी और जाले से जीवेश मिश्रा चुनाव लड़ेंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष और पटनासाहिब के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

जानिए किन्हें मिला टिकट 

  • सम्राट चौधरी - तारापुर
  • विजय कुमार सिन्हा- लखीसराय
  • संजय गुप्ता- कुम्हरार
  • रत्नेश कुशवाहा- पटना सिटी
  • संजय सरावगी- दरभंगा
  • नीतीश मिश्रा- झंझारपुरनितिन नवीन- बांकीपुर
  • जीवेश मिश्रा- जाले
  • नीरज बबलू- छातापुर
  • सिद्धार्थ सौरभ- बिक्रम
  • संगीता कुमारी- मोहनिया
  • पवन जायसवाल- ढाका
  • सुनील कुमार पिंटू- सीतामढ़ी
  • हरिभूषण ठाकुर- बिस्फी
  • विद्या सागर- फारबिसगंज
  • विजय कुमार मंडल- सिकटी
  • विजय कुमार खेमका- पूर्णिया
  • तारकिशोर प्रसाद- कटिहार
  • कविता देवी- कोढ़ा
  • आलोक रंजन झा- सहरसा
  • निशा सिंह- प्राणपुर
  • कुसुम देवी- गोपालगंज
  • वीरेंद्र सिंह- वजीरगंज
  • श्रेयसी सिंह- जमुई
  • निक्की हेंब्रम- कटोरिया
  • प्रमोद कुमार- मोतिहारी
  • कर्णजीत सिंह- दरौंदा
  • देवेश कांत सिंह- गोरियाकोठी
  • जनक सिंह- तरैया
  • कृष्ण कुमार मंटू- अमनौर
  • लखेंद्र कुमार रौशन- पातेपुर
  • राजेश कुमार सिंह- मोहिउद्दीननगर
  • राजकुमार सिंह- साहिबगंज
  • राम प्रवेश राय- बरौली
  • मंगल पांडेय- सीवान
  • विनय बिहारी- लौरिया
  • कृष्णनंदन पासवान- हरसिद्धि
  • राणा रणधीर- मधुबन
  • कृष्ण कुमार ऋषि- बनमनखी

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static