Tejashwi Yadav CM Face: खत्म हुआ सस्पेंस! तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस
Thursday, Oct 23, 2025-04:01 PM (IST)
 
            
            Tejashwi Yadav CM Face: बिहार की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजधानी पटना के होटल मौर्या में आयोजित महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की। गहलोत ने यह भी कहा, “यदि महागठबंधन की सरकार बनी, तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री, विकासशील इंसान पार्टी (VIP ) के संस्थापक मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।''
तेजस्वी की परछाई भी अगर गलत काम करेगी तो....- Tejashwi Yadav
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "...हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि एनडीए बताए कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा। वहीं, राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, "तेजस्वी की परछाई (छाया) भी अगर गलत काम करेगी तो उसको भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा, ये संकल्प है। एक नया बिहार बनाने का काम हम करेंगे।" उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद बिहार सरकार नहीं चलाएगा, बल्कि पूरा बिहार मिलकर बिहार सरकार चलाने का काम करेगा। तेजस्वी सीएम बनेंगे तो साथ में सभी बिहार के लोग सीएम बनेंगे।
यह भी पढ़ेंः- Bihar Election 2025: महागठबंधन में बनी बात, मुकेश सहनी को बनाया डिप्टी CM का चेहरा
राजद ने 143 उम्मीदवार मैदान में उतारे
बता दें कि कांग्रेस इस बार 61 सीट पर चुनाव लड़ रही है जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में नौ सीट कम हैं, जबकि राजद ने 143 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ सीट पर, भाकपा (माले) 20 सीट पर और भाकपा (मार्क्सवादी) चार सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 15 सीटों पर पर चुनाव लड़ रही है।


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            