"कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया ये अपने आप में अनोखा", सम्राट चौधरी का Congress पर तंज

6/9/2024 11:45:15 AM

दिल्ली/पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया ये अपने आप में अनोखा है।

'जनता ने बहुत स्पष्ट जनादेश दिया'
सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने बहुत स्पष्ट जनादेश दिया है। हमने चुनाव के पहले सभी लोगों के साथ गठबंधन किया है। सबके साथ विकास की बात है। बिहार का विकास, आंध्र का विकास देश का विकास और देश की समृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी काम करेंगे। इस कार्यकाल में विपक्ष की ताकत बढ़ने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है? चुनाव परिणाम आने के बाद जनता सरकार के प्रधानमंत्री को जानती है। हम जानते हैं कि कौन बड़ा नेता है और कौन नहीं? आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 100 नहीं पार करने दिया ये अपने आप में अनोखा है।

'मजबूत सरकार काम करेगी'
मध्यावधि चुनाव पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्या कहेगी? कांग्रेस निश्चित रूप से मध्यावधि चुनाव के बारे में बोलेगी। इसीलिए, पीएम मोदी कहते हैं मजबूत सरकार और मजबूत सरकार काम करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static