कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर CM ने दी श्रद्धांजलि तो कुशवाहा ने JDU-RJD पर निकाली भड़ास, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें
1/25/2023 6:26:24 AM

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। वहीं महात्मा फुले समता परिषद की ओर से आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू और राजद पर जमकर भड़ास निकाली। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
Karpuri Thakur Jayanti: कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
कुशवाहा ने JDU-RJD पर जमकर निकाली भड़ास
महात्मा फुले समता परिषद की ओर से आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू और राजद पर जमकर भड़ास निकाली। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता में जब नही आए थे संघर्ष का दौर था तब हम लोग मजबूती से खड़े हुए।
सहनी ने 'जननायक' को किया नमन, कहा- अति पिछड़ों को उनका हक मिले
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा मनाई गई। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जननायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपस्थित वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया।
श्रीरामचरित मानस के खिलाफ बोलने वाले अनपढ़-गंवार, ऐसे लोगों के खिलाफ हो कार्रवाईः महेश्वर सिंह
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह ने श्रीरामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की टिप्पणी को लेकर मचे घमासान के बीच सोमवार को मानस के खिलाफ बोलने वाले को अनपढ़ और गंवार करार दिया।
Road Accident: सडक दुर्घटना में मोतिहारी के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार के मोतिहारी जिले में आने के दौरान नगर निगम के वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश झा उर्फ बिट्टू झा की मौत हो गई, जबकि अविनाश झा के एक साथी की स्थिति नाजूक बनी हुई है।
शराबबंदी मामलों को लेकर SC की फटकार- अपनी इमारतें खाली क्यों नहीं कर देती बिहार सरकार ताकि...
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी जहरीली शराब का कहर लगातार जारी है। जहरीली शराब का सेवन करने से आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी के तहत आने वाले मामलों की सुनवाई हेतु विशेष अदालतों के लिए अवसरंचना स्थापित करने में सात साल की देरी पर बिहार सरकार को फटकार लगाई है।
"JDU के ‘बड़े नेता' BJP के संपर्क में".... कुशवाहा की टिप्पणी पर बोले नीतीश- ‘वह ध्यान देने योग्य नहीं हैं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘‘नाराज'' चल रहे अपने करीबी सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा के दावे कि जदयू के ‘बड़े नेता' भाजपा के लोगों के साथ संपर्क में हैं, के बारे में किए गए सवालों पर कहा कि ‘‘वह ध्यान देने योग्य नहीं हैं।''
Sushil Modi का सवाल- क्या JDU महाराणा प्रताप के शत्रु अकबर को भी महान मानता है?
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से पूछा कि क्या वह महाराणा प्रताप के शत्रू अकबर को भी महान मानता है।
उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बोले तेजस्वी यादव- यह मामला JDU का अंदरूनी मसला
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको इसकी कोई जानकारी नहीं है। कौन क्या बोलता है, वह अपनी समझ से बोलता है। यह मामला जेडीयू का अंदरूनी मसला है।
Ramcharitmanas: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अश्विनी चौबे- पहले अपने नाम से 'स्वामी' को हटाए
यूपी के एमएलसी और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मौर्य के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है। अश्विनी चौबे ने कहा कि बैंड बाजा तो उनका बज जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव